राजस्थान राजसमंद
श्रीनाथजी मंदिर, नाथद्वारा ।
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नाथद्वारा पहुँच श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए ।
मंगलवार सुबह गयारह बजे राज्यपाल पटेल उदयपुर से श्रीनाथजी मंदिर पहुँची व प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए ।
जहां मंदिर परंपरानुसार कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उपरना, रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रशाद भेंट कर उनका स्वागत किया, इस दौरान सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर मंडल मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडय, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी उनके साथ मौजूद रहे ।
इससे पूर्व राज्यपाल को स्थनीय न्यू कोट्टजे में एसपी ममता गुप्ता, जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, डीएसपी शिप्रा राजावत, एसडीएम रक्षा पारिख ने उनकी अगवानी की, जिसके बाद जिला पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, यहां कुछ देर विश्रम करने के बाद वे दर्शन के लिए रवाना हुई ।
राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह से ही आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की गई थी व संबधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने दिशा निर्देश दिए गए थे ।
