Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

500 किसानों की मौजूदगी, आधुनिक कृषि उत्पाद एक ही छत के नीचे - NN81



ओमप्रकाश साहू नर्मदापुरम/भेरूंदा।


नसरुल्लागंज (भेरुन्दा) में नर्मदा हॉस्पिटल रोड पर सेंट्रल बैंक के पास पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के नवीन रिटेल स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया। स्टोर का उद्घाटन कंपनी के चेयरमैन एन. निवासराव ने किया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम खासा उत्साहपूर्ण रहा।


कंपनी अधिकारियों ने बताया कि इस नए रिटेल स्टोर के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक उच्च गुणवत्ता वाले कृषि रसायन, कार्बनिक उर्वरक, जैव उत्प्रेरक, वृद्धि उत्तेजक तथा उन्नत बीज उचित दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन और सही उपयोग संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।


उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड किसानों को आधुनिक और प्रभावी कृषि समाधान उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कंपनी का उद्देश्य केवल उत्पाद बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ दिलाने के लिए तकनीकी सहयोग और सलाह भी प्रदान करना है। किसानों से स्टोर पर पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई।


कार्यक्रम में नसरुल्लागंज (भेरुन्दा) सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 500 किसानों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति से आयोजन को व्यापक सफलता मिली।


इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी मनोज सरले, सतीश साहू, ललित यादव, दिनेश कुशवाहा, अमर सिंह एवं मुकेश पांडे मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और खेती से जुड़ी नवीन तकनीकों, उत्पादों और समाधान की जानकारी दी।


शुभारंभ अवसर पर पहले ग्राहक के रूप में ग्राम छिदगांव कांजी निवासी रामनारायण कुशवाहा द्वारा 48 हजार रुपये की कृषि सामग्री की खरीदारी की गई, जिसे किसानों के भरोसे और उत्साह का प्रतीक बताया गया।


इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन एन. निवासराव ने कहा कि पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड पिछले 30 वर्षों से कृषि क्षेत्र में कार्यरत है। नसरुल्लागंज में शुरू किए गए इस नए रिटेल आउटलेट के माध्यम से किसानों को एक ही छत के नीचे उच्च गुणवत्ता वाले कृषि रसायन, उर्वरक, जैव व ऑर्गेनिक उत्पाद तथा उन्नत बीज उचित दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी का उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और आधुनिक कृषि समाधान देना है। भविष्य में किसानों के लिए बीमा सहित अन्य सुविधाएं भी शुरू करने की योजना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes