Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सांसद महिमा कुमारी की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट। NN81


राजस्थान राजसमंद।  सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़े विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।

सांसद महिमा कुमारी ने मंत्री वैष्णव के समक्ष राजसमंद से मुंबई तक नई रेल सेवा प्रारंभ करने, क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही उन्होंने देवगढ़–बर हरिपुर रेलवे रूट की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की, जिस पर रेल मंत्री ने मार्ग से संबंधित स्थिति की जानकारी तस्वीरों के माध्यम से साझा की।


मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए इन विषयों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


सांसद महिमा कुमारी ने कहा कि रेलवे संपर्क और सुविधाओं का विस्तार न केवल क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग है, बल्कि इससे राजसमंद के औद्योगिक, पर्यटन एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes