Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व एड्स दिवस पर मनेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न - NN81




एमसीबी (छ.ग.)                

रिपोर्ट - मनीराम सोनी       

एमसीबी/01 दिसम्बर 2025 स्वामी विवेकानंद कॉलेज, मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य एवं परिवार ल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष  यशवंती सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष  रीमा यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राणा, तथा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ*

मुख्य अतिथि और जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में चिकित्सकों, शिक्षकों, छात्र छात्राओं और विभिन्न  सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे एड्स जागरूकता और रोकथाम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश गया। स्वास्थ्य मंत्री बोले- एड्स का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता, भेदभाव समाज के लिए कलंक है।*

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि विश्व एड्स दिवस मानवता और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित है। समाज में एड्स से जुड़े भ्रम और झिझक को दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा- एचआईवी सामान्य संपर्क से नहीं फैलता, बल्कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई, संक्रमित रक्त और मां से जन्मे बच्चे के माध्यम से फैलता है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के प्रति भेदभाव समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 22,313 एचआईवी पॉजिटिव मरीज दर्ज हैं, जबकि एमसीबी जिले में लगभग 293 मरीज, जिनमें से 200 से अधिक मनेंद्रगढ़ ब्लॉक में हैं। इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने की अपील की मंत्री ने कहा कि भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी है। पोलियो खसरा और कोरोना जैसी चुनौतियों से भारत ने दुनिया को रास्ता दिखाया है। “यदि समाज और युवा ठान लें तो 2030 तक एड्स को जड़ से खत्म करना संभव है।”

श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा मेडिकल कॉलेज 10 से बढ़कर 15 किए गए हैं। मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन प्रधानमंत्री द्वारा किया जा चुका है, कक्षाएं शीघ्र शुरू होंगी। जिले में फिजियोथेरेपी कॉलेज और मानसिक रोग अस्पताल की स्थापना जारी है। कोरिया जिले में नर्सिंग कॉलेज, तथा एमसीबी जिले में नया नर्सिंग कॉलेज स्वीकृत किया गया है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को एड्स के विरुद्ध सामाजिक संकल्प की शपथ दिलाई। जिलेभर में आगामी पखवाड़े में नुक्कड़ नाटक, निबंध, कार्यशालाएं, कॉलेज गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक रेणुका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि 2047 तक एड्स मुक्त भारत का लक्ष्य, डर नहीं जागरूकता जरूरी है। भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि-एड्स के प्रति डर सबसे बड़ा दुश्मन है; डर उपचार को रोकता है। चिकित्सा विज्ञान उन्नत है, समय पर उपचार मिलने से  HIV   संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है। 1 दिसंबर केवल एक तारीख नहीं, बल्कि जागरूकता और संकल्प का दिन है। उन्होंने 2047 तक एड्स मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही समाज में नशे और अवांछित गतिविधियों को रोकने की अपील की विधायक ने कहा-* जान है तो जहान है कृस्वास्थ्य से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं।” उन्होंने आयोजन मनेंद्रगढ़ में कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे जिले के लिए बड़ा अवसर बताया। शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ के रेडरिबन एवं रेडक्रॉस प्रभारी, डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई का एड्स प्रतिरोध के लिए नुक्कड़ नाटक मंचन, रैली एवम कैंडल मार्च को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

चित्रकला प्रतियोगिता में एकेडमी हायर पब्लिक स्कूल की छात्रा अवनी को प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय की छात्रा अमृता केवल द्वितीय, एवं शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अजजा की छात्रा लीलावती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह पोयम प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की छात्र रागनी यादव को प्रथम, यमुना प्रसाद शास्त्री स्कूल के छात्र  रिषभ द्वितीय एवं यूनिवर्सल पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रा शहसीता परवीन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तात्कालिक भाषण में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के अद्विक आचार्य को प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय के उपकार पाठक को द्वितीय एवं श्री यमुना प्रसाद शास्त्री स्कूल की छात्रा निधि चौबे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह इन्स्टिट्यूट ऑफ नर्सिक सोलो डांस में भूमिका चौधरी को प्रथम, नुक्कड़ नाटक में सौरथ एण्ड ग्रुप को द्वितीय, आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को सोलो डांस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में  पावले, रवि अग्रवाल, विवेक अग्रवाल,आदित्य राज डेविड,  रवि गुप्ता, संजय सिंह,, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  अविनाश खरे, सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विरांगना श्रीवास्तव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes