Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बल्देवगढ़ में चल रहे निर्माण कार्यों की हुई जांच उप यंत्री को लगाई फटकार - NN81




लोकेशन बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश 

रिपोर्टर शहजाद उल्लवेग।।

बल्देवगढ़ नगर परिषद द्वारा नगर में नाली निर्माण एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य कराये जा रहे है। जिसमें जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नगर परिषद और ठेकेदारों की मिलीभगत से शासन की करोड़ों रुपए की राशि को ठिकाने लगाया जा रहा है। 

शुक्रवार को सागर से मोबाइल टेस्टिंग लेब टीम बल्देवगढ़ पहुंची। नगर के दोनों ओर मुख्य सड़क किनारे कराए जा रहे घटिया नाली निर्माण को देखकर जांच टीम ने नगर परिषद के जिम्मेदार उपयंत्रियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही बताया कि गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल किये जाने की बात कही।

शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर ही निर्माण कार्य कराए जाएं। मोबाइल टेस्टिंग लेब टीम के द्वारा जगह जगह से निर्माण कार्यों के मटेरियल के सैंपल लिए गए। नगर में कराए जा रहे घटिया निर्माण कार्य को लेकर नगर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes