Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना उल्दन परिसर में क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने की चौकीदारों के साथ बैठक - NN81



संवाददाता: धर्मेन्द्र कुमार तहसील टहरौली क्षेत्र 

बंगरा/झांसी। थाना उल्दन परिसर में रविवार को क्षेत्र के सभी चौकीदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली द्वारा की गई।


अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समस्त चौकीदारों को टॉर्च, सीटी, डोरी, डंडा एवं कंबल वितरित किए गए।


त्वरित सूचना संप्रेषण के लिए “चौकीदार उल्दन” नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी चौकीदारों को शरद ऋतु को ध्यान में रखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान थाना प्रभारी उल्दन सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes