Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

करकेली में किसान जागरूकता शिविर: जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान N81



नौरोजाबाद// उमरिया 

मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट


उमरिया जिले के करकेली विकासखंड में किसानों को टिकाऊ और लाभकारी खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारत कृषक समाज के तत्वावधान में  किसान जन जागरूकता शिविर सह किसान संगोष्ठी का सभापति ओमकार सिंह (बबलू सिंह) की अध्यक्षता एवम के के अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के मुख्य अतिथय में  आयोजन किया गया। कार्यक्रम में, रूपेंद्र पटेल (महासचिव) और जितेंद्र कुमार देसी (अध्यक्ष, किसान सेवा संगठन) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। के साथ साथ हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, राजनीतिक वर्ग के लोग, कृषि विशेषज्ञ तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराना और रसायन आधारित खेती से हो रहे नुकसान के प्रति सचेत करना रहा।

वक्ताओं ने कहा कि रासायनिक खेती से जहां मिट्टी की उर्वरता लगातार घट रही है, वहीं जैविक और प्राकृतिक खेती से मिट्टी, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य तीनों सुरक्षित रहते हैं। इसके साथ ही किसानों की उत्पादन लागत कम होती है और लंबे समय में उनकी आय में भी वृद्धि संभव है।

कार्यक्रम के दौरान जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार भी लगाया गया, जिसमें किसानों द्वारा उत्पादित रसायन मुक्त अनाज, सब्जियां, फल एवं अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए। हाट बाजार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराना और किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना रहा।

कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम बताते हुए किसानों से इसे अपनाने की अपील की। अंत में आयोजकों ने कहा कि जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes