Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

5 डिसमिल (लगभग 2200 वर्गफीट) से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री रोक के बाद अब साय सरकार का एक और जनविरोधी फरमान - राजू सलाम प्रदेश संगठनमंत्री , आप - NN81



लोकेशन - कांकेर ( छत्तीसगढ़)

हेमन्त कुमार उसेन्डी

"आप" करेगी 2 दिसंबर को प्रदेश में जमीनों के रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों में बेतहाशा 500 से 1000% वृद्धि के विरोध में प्रदेशव्यापी वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन 


आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठनमंत्री  राजू सलाम  ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा साय सरकार द्वारा प्रदेश मे जमीनों के रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों मे बेतहाशा 500 से 1000% वृद्धि  के विरोध  प्रदेश के सभी जिलों मे आम आदमी पार्टी करेंगी विरोध प्रदर्शन  उन्होंने कहा 5 डिसमिल (लगभग 2200 वर्गफीट) से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री रोक के बाद साय सरकार द्वारा एक और जन विरोधी आदेश जारी कर दिया गया हैं प्रदेश मे जमीनों के रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों मे बेतहाशा 500 से 1000% वृद्धि कर बीजेपी सरकार यह स्पष्ट कर रही हैं की छत्तीसगढ़ सरकार पूँचीपतियों के हाथो बिक चुकी हैं आम आदमी पार्टी बीजेपी सरकार से अनुरोध करती हैं ऐसे जनविरोधी आदेश कों तुरंत वापस ले अन्यथा आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता एवं प्रदेश की जनता सड़क पर उतरने कों विवश हो जायेगे 

उन्होंने कहा अभी विरोध के साथ, बढ़ी गाइडलाइन की दरों की वापसी की मांग को लेकर सरकार को जिलवार ज्ञापन देकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का 2 दिसंबर को प्रदेशव्यापी पुतला दहन किया जाएगा।  राजू सलाम  ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो नई जमीन गाइडलाइन दरें  घोषित की हैं उसे सिर्फ बड़े जमीन के कारोबारियों के फायदे के लिए बनाया गया है। जमीन गाइडलाइन दर में 10 से 100 प्रतिशत की गयी, बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार तानाशाही पूर्ण फैसला है। सरकार अब खुले तौर पर प्रदेश की जनता के साथ व्यापार करने में जुट गई है जबकि एक चुनी हुई सरकार जनता के हित मे योजना बनाती है लेकिन इस सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिए जा रहे है उनकी मंशा को देखे तो ऐसा लगता है कि ये सरकार अब खुलेआम व्यापार करने आई है इस फैसले से न सिर्फ जमीन का कारोबार खत्म होगा। गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूट जायेगा। किसान अपनी खेती जमीन ना खरीद पायेगा और ना ही जरूरत आने पर जमीन बेंच पायेगा। 

उन्होंने कहा कि बड़ी गाइडलाइन दरों से मध्यम वर्ग और गरीब आदमी परेशान नजर आ रहा है और प्रदेश की आम जनता के लिए जब तक सरकार बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें कम नहीं करती तब तक हमारी पार्टी सड़क पर आंदोलन करती रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes