इंदौर- नगरीय ज़ोन-01 के थाना राऊ क्षेत्र के ग्राम रंगवासा में दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन शातिर आरोपियों को इंदौर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल हथियार और वाहन भी बरामद कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.12.2025 को फरियादी विनय पाटीदार (निवासी रंगवासा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो नकाबपोश व्यक्ति बिना नंबर की काली एक्टिवा पर आए और उस पर फायर कर फरार हो गए। थाना राऊ पुलिस ने अपराध क्रमांक 718/2025 धारा 109 BNS में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। जिसके तारतम्य में अति. पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन 01 श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग गाँधी नगर श्रीमती नीधी सक्सेना एवं थाना प्रभारी राऊ राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम को विवेचना के दौरान पता चला कि घटना से एक दिन पहले फरियादी का पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। टीम ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध दीपक कहार (उज्जैन) की पहचान सुनिश्चित होने पर तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी के आधार पर संदेही दीपक को हिरासत में लिया गया, जिसने खुलासा किया कि उसके मालिक राज बडगुजर ने पार्किंग मालिक विनय पाटीदार को मारने की योजना बनाई थी। आरोपी राज ने राहुल मालवीय के साथ मिलकर वारदात की थी।
पूछताछ में मिली जानकारी पर उज्जैन-देवास बायपास शिप्रा ब्रिज के पास घेराबंदी कर शेष दो आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा भी जप्त की। आरोपी राज ने पिता का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम देना बताया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. राहुल मालवीय (31 वर्ष): निवासी सूरज नगर, थाना महाकाल, उज्जैन (मुख्य शूटर)।
2. बृजराज उर्फ राज बडगुजर (35 वर्ष): निवासी गौ घाट रेलवे कॉलोनी, उज्जैन।
3. दीपक कहार (22 वर्ष): निवासी ध्रुव नगर, उज्जैन। (आरोपी के पूर्व मे भी जिला उज्जैन मे 6 अपराध पंजीबध्द है)
जप्ती एवं बरामदगी
1. घटना में प्रयुक्त 01 अवैध देशी पिस्तौल
2. वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की काले रंग की एक्टिवा स्कूटर
सराहनीय भूमिका
इस चुनौतीपूर्ण प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी राऊ निरी. राजपाल सिंह राठौर, उनि प्रवीण जाधव, प्र.आर. बलराम चौहान, प्र.आर. अजय चौहान, आर. देवेन्द्र, आर. नारायण, आर. कमलेश, आर. जितेन्द्र और आर. राजाराम एवं सायबर से आर. गोवर्धन बघेल, आर. प्रशांत मण्डलोई, आर. अमित खत्री एवं म.आर. आरती राजपूत की विशेष और महत्वपूर्ण भूमिका रही।
न्यूज़ रिपोर्टर - राहुल सिंदुरिया राऊ, इंदौर
