कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट
कौशांबी। वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कौशांबी पुलिस ने बीती रात्रि 29/30 नवम्बर 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर से कुल 28 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने किया।
जिले के सभी थानों में एक साथ चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन को पहले से तैयार खुफिया इनपुट, कड़ी निगरानी और मजबूत समन्वय का लाभ मिला। पुलिस टीमों ने रातभर दबिशें देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टियों को पकड़कर कानून के दायरे में लाया।
थाना-वार गिरफ्तारी विवरण
थाना मंझनपुर – 04
थाना करारी – 05
थाना पश्चिम शरीरा – 02
थाना महेवाघाट – 01
थाना सराय अकिल – 04
थाना पिपरी – 02
थाना संदीपनघाट – 04
थाना कोखराज – 02
थाना सैनी – 02
थाना मोहम्मदपुर पइंसा – 01
थाना कड़ाधाम – 01
कुल गिरफ्तारियां – 28
“किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा”—एसपी
अभियान की सफलता पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों व पुलिस टीमों को सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के लिए सराहना दी।
पुलिस का कहना है कि इस अभियान से जिला स्तर पर अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
