झालावाड़ चीफ ब्यूरो
पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा (झालावाड़)
पुलिस थाना पिड़ावा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1000 रुपये के इनामी फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (IPS) ने बताया कि दिनांक 11 मई 2025 को पिड़ावा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा और बोलियाबाड़ी के बीच रात के समय चार पहिया वाहन चालक का रास्ता रोककर वाहन में तोड़फोड़ की गई तथा चालक को डराकर पैसे मांगने की वारदात को अंजाम दिया गया था।
इस संबंध में थाना पिड़ावा पर मुकदमा संख्या 99/2025 धारा 126(2), 308(2), 324(4), 285, 3(5) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज कर जांच की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
विशेष टीम का गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद मीणा के निर्देशन में,
वृत्ताधिकारी पिड़ावा श्रीमती पूजा नागर के सुपरविजन में,
थानाधिकारी श्री रामपाल (पु.नि.) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार इनामी अभियुक्त
जसवंत सिंह पुत्र नैन सिंह,
जाति सोध्या राजपूत,
निवासी सावंतखेड़ा, थाना पिड़ावा, जिला झालावाड़
को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी से प्रकरण में गहन अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारी में शामिल विशेष टीम
रामपाल, पु.नि., थानाधिकारी पिड़ावा
रईस मोहम्मद, एएसआई
शम्भूलाल, एएसआई
लोकेश, कानि 1457
हेमराज, कानि 1356 (विशेष भूमिका)
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है।
