Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

युवा कांग्रेस के संकल्प अभियान का आगाज, 100 दिन वोट चोरी, SIR समेत नौ मुद्दों को लेकर जाएंगे घर-घर तक - NN81



राजसमंद,

राजसमंद जिले में शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने संकल्प अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। संगठन ने घोषणा की कि अगले 100 दिनों तक व्यापक डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोरी, SIR, महिला सुरक्षा सहित नौ प्रमुख मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे। अभियान का उद्देश्य सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाना और युवाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करना है।

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक बूथ स्तर पर विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें नुक्कड़ संवाद, जनसम्पर्क रैली और घर-घर दस्तक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। 100 दिन के अभियान के पूरा होने के बाद संगठन जिला कलेक्ट्रेट, उपखंड और तहसील मुख्यालयों पर घेराव किया जाएगा। यह निर्णय पिछले महीने 26 तारीख को जयपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में लिया गया था।

संकल्प अभियान की शुरुआत के मौके पर कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के संभाग प्रभारी राहुल खान, प्रदेश महासचिव नीतीश सुराणा, जिला अध्यक्ष गनी भाई सिंधी, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ बायती, चिराग पालीवाल, विजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह रावत, जिला महासचिव अजय सिंह सोलंकी, मुकेश सालवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहुल खान ने कहा कि वर्तमान सरकार विभिन्न मोर्चों पर विफल साबित हुई है और इस अभियान के माध्यम से युवा कांग्रेस घर-घर जाकर जनता के बीच वास्तविक मुद्दों को सामने रखेगी। उन्होंने दावा किया कि अभियान से जनमानस में नई राजनीतिक चेतना आएगी और संगठन बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करेगा। इस अभियान के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है साथ ही एप के जरिए कार्यक्रम की गतिविधियों की कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार मॉनीटरिंग भी की जाएगी। इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले युवा कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव और पंचायती राज चुनाव में भी मौका दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes