Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर; बाइक सवार की मौके पर ही मौत - NN81






(रिपोर्ट — Shivaji Tambe, News Nation81)

पैठण से निजी काम निपटाकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा पाचोड़–पैठण रोड पर स्थित लिम्बगांव फाटा परिसर में गुरुवार (दि. 20) रात करीब आठ बजे हुआ। इस भीषण अपघात में भीमराव रामचंद्र हारे (38) निवासी वडीगोद्री, तालुका अंबड की मौके पर ही मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, वडीगोद्री के रहने वाले भीमराव हारे गुरुवार को निजी कार्य के सिलसिले में बाहर गए थे। रात करीब आठ बजे वे अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक MH 20 FA 4823) से घर लौट रहे थे। पाचोड़–पैठण मार्ग पर लिम्बगांव फाटे के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दूर तक घिसटती चली गई और भीमराव हारे के सिर पर गंभीर चोट आई।


हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने त्वरित पाचोड़ पुलिस स्टेशन को सूचना दी। सूचना के आधार पर पोलिस उपनिरीक्षक राम बहाराते, बीट जमादार अण्णासाहेब गव्हाणे, तथा पोलिस कर्मचारी हरीहर तांदाळे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से पाचोड़ ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. प्रकाश साबळे ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पाचोड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच बीट जमादार अण्णासाहेब गव्हाणे कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes