अमन खान इंकलाबी राजगढ़
सुठालिया। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 (Special Intensive Revision – SIR) के तहत आज सुठालिया में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री नारायण सिंह पंवार ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं BLA-2 साथियों के साथ विस्तृत चर्चा कर आगे की कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया।
मंत्री पंवार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
मंत्री पंवार ने कहा कि SIR-2025 के दौरान सभी अधिकारी और कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची सटीक, अद्यतन और व्यापक रूप से तैयार हो सके।
बैठक में विधानसभा संयोजक नारायण सिंह सालरियाखेडी, मानसिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान,पदाधिकारी, बूथ प्रभारी तथा BLA-2 उपस्थित रहे।
