रोशनी आनंद वि. सिंह- पन्ना/पवई-
पवई – युवा कांग्रेस ब्लॉक पवई विधानसभा अध्यक्ष। ओर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है। छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे मुकेश बागरी पूर्व में एनएसयूआई (NSUI) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
संदीप दुबे और मुकेश बागरी युवाओं के बीच चर्चित जनहितैषी मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई से जुड़े युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मुकेश बागरी का स्वागत किया और मिठाई बाँटी।
अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश बागरी ने कहा कि वे भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने और युवाओं के हक की आवाज़ बुलंद करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और सभी साथियों को दिया। जिसमें बधाई कार्यक्रम में कई साथी उपस्थित रहे
