By: शिवाजी तांबे | न्यूज़ नेशन81
स्थान: शेंदूरवाडा, ता. गंगापुर, जि. छत्रपती संभाजीनगर
स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों की घोषणा के बाद गंगापुर तालुका का शेंदूरवाडा सर्कल एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है।
भाजपा से जुड़े रहे पूर्व सरपंच विक्रम राऊत ने अब फिर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) का दामन थाम लिया है,
जिससे इलाके की सियासत में हलचल मच गई है।
🔹 घर वापसी से बढ़ी हलचल
गुटबाजी और स्थानीय असंतोष के चलते राऊत ने दोबारा राष्ट्रवादी का झंडा थाम लिया है।
उनके इस कदम से अन्य सभी दावेदारों में खलबली मच गई है।
शेंदूरवाडा सर्कल की सीट ओबीसी गट के लिए आरक्षित है और राऊत अब जिला परिषद चुनाव मैदान में उतरने की पूरी तैयारी में हैं।
🔹 विक्रम राऊत का राजनीतिक सफर
2009–2014 : ग्राम पंचायत सदस्य
2015 : बिनविरोध सरपंच निर्वाचित
पत्नी मनीषा राऊत – कृषि उत्पन्न बाजार समिति सदस्य (2016)
दुष्कालग्रस्त शेतकरी आंदोलन में सक्रिय भूमिका
ग्राम पंचायत काल में सड़क, पानी, ड्रेनेज, चारा छावनी जैसे विकास कार्य पूरे
संघर्ष के दिनों में उन पर कई आंदोलनात्मक प्रकरण दर्ज हुए थे,
मगर जनसंपर्क और जनता के बीच पकड़ आज भी मजबूत है।
---
🔹 बदलेगी क्या सियासी तस्वीर?
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है —
> “विक्रम राऊत की वापसी से राष्ट्रवादी कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा मिली है,
और अब शेंदूरवाडा सर्कल में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है।”
इधर, जिला परिषद चुनाव की अधिसूचना के बाद
‘राऊत बनाम अन्य’ का सियासी महासंग्राम तय माना जा रहा है।
