लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर- 7नवम्बर 2025 //पुलिस थाना परिसर छोटेडोंगर में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम किया गया। यह भारतीय संविधान में राष्ट्रगीत का अपना एक विशेष महत्व है। राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित राष्ट्रगीत के सम्मान के लिए छोटे डोंगर में एक विशेष आयोजन किया गया जिसमें पुलिस जवानों के साथ ग्रामीणों ने उत्सुकता से भाग लिया छोटे डोंगर में नव पदस्थ थाना प्रभारी हरिशंकर ध्रुव द्वारा पुलिस जवानों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर राष्ट्रगीत का गायन कर सम्मान दिया गया आपको बता दें कि 07 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। यहा कार्यक्रम पहला चरण 07 से 14 नवंबर तक, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी, तृतीय चरण 07 से 15 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ एवं चतुर्थ चरण 01 से 07 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यायल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में छोटेडोंगर के सभी अधिकारी एवं कार्मचारियों , ग्राम के गणमान्य नागरिकों के द्वारा “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन से किया गया। पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके सांस्कृतिक, साहित्यिक तथा स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डाला गया। ‘वंदे मातरम् - राष्ट्र की आत्मा का स्वर’
“वंदे मातरम” गीत का रचना कार्य महान कवि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 में संस्कृत एवं बांग्ला मिश्रित भाषा में किया था। इसे बाद में उनके प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ में शामिल किया गया, जो 1882 में प्रकाशित किया गया और पहली बार 1896 में गाया गया था। यह गीत मातृभूमि भारत को देवी स्वरूप में नमन करता है- “वंदे मातरम! सुजलां सुफलां मलयजशीतला, शस्यश्यामलां मातरम्
यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रभक्ति और आंदोलन का प्रेरणास्रोत बना। जो एक क्रांतिकारी के रूप में लोगों के मन में राष्ट्रहित और एकता की मिसाल बन गई। इसी को लेकर आज नारायणपुर जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों में राष्ट्रगीत का गायन कर राष्ट्रगीत की 150 वीं वर्षगांठ मनाई गई। और छोटेडोंगर क्षेत्र में एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी आंगनबाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों और गर्भवती माता व शिशुवती महिलाओं के द्वारा इस कार्यक्रम में “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन से किया
गया और मातृभूमि को नमन किया। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के साथ हुआ। इस अवसर पर ग्राम छोटेडोंगर पटेल दिपक बेलसरिया,दंन्तेश्वी पुजारी लिखराम बेलसरीया, सुकदेव बेलसरिया, उपसरपंच संतोष कुमार बैठारू, मिथुन मजूमदार, एवं गणमान्य नागरिक, थाना के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।
