देवास हाटपीपल्या - करीम खान
हाटपीपल्या। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ को देशभर में 7 नवम्बर से 7 नवम्बर 2026 तक समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय निश्चित ही भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इस गीत की भूमिका और स्थायी सांस्कृतिक विरासत के महत्व को प्रदर्शित करता है।
इसी तारतम्य में पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में प्राचार्य एन. पी. सिंह व रेडक्रास काउंसलर मुफीद एहमद मंसूरी के मार्गदर्शन में शिक्षक - शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा ठीक सुबह 9 : 30 बजे को संपूर्ण वंदे मातरम् गीत का गायन कर, इस समारोह का उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ आगाज किया गया।
