Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण — कलेक्टर कार्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर - NN81



रोशनी आनंद वि. सिंह-पन्ना-

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुमधुर स्वर लहरियों के बीच अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।


इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार, अपर कलेक्टर श्री मधुवंतराव धुर्वे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का वातावरण व्याप्त था।


कलेक्टर श्रीमती परमार ने इस अवसर पर कहा कि ‘वंदे मातरम्’ हमारे राष्ट्रीय गर्व और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम इस अमर गीत के भावों को अपने आचरण में भी आत्मसात करें। शासन के आदेशों के पालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई  एवम अन्य कार्यलयों में राष्ट्र गीत का आयोजन किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes