Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रसड़ा में न्यायालय परिसर की समस्याओं को लेकर अधिवक्तताओं ने किया चक्का जाम - NN81




(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)

(News nation81)

(जिला संवाददता बलिया)


बलिया जनपद के रसड़ा में मुंसिफ न्यायालय परिसर में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर मुंसफी तिराहे पर चक्का जाम कर रसड़ा पुलिस प्रशासन व जिला न्याय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। लगभग एक घंटा चक्का कर दिए जाने से चारों तरफ भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंचे सीटी इंचार्ज राजशेखर सिंह ने मांगों को शीघ्र पूर्ण किए जाने का आश्वासन दिए जाने पर अधिवक्ताओं ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, महासचिव अमित मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में पुलिस द्वारा सीज वाहनों को नहीं हटाए जाने से जहरीले जीव-जंतुओं से हमेशा अधिवक्ता खौफजदा रहते हैं। साथ ही साथ न्यायालय परिसर की बाउंड्री नहीं होने से हमेशा असुरक्षा की भावना बनी रहती है। मुख्य गेट के सामने फल आदि की दुकानें लगाकर भारी पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए आज तक शौचालय व मुत्रालय का निर्माण नहीं हो सका है जो जिला न्याय प्रशासन की उदासीनता का हाल बयां करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes