संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा एमपी
हरदा जिले थाना सिराली के थानाप्रभारी सीताराम पटेल द्वारा श्री साईं निकेतन स्कूल में “मुस्कान अभियान” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 150 छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार एवं बालिकाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी पटेल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं 112 पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि “मुस्कान अभियान” का मुख्य उद्देश्य बच्चों और बालिकाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना जागृत करना है ताकि वे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने पुलिस विभाग के इस जनजागरूकता प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
