Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भैंसरावन वन विभाग की भूमि पर लहरा रही सरसों की फसल। NN81



मध्यप्रदेश शिवपुरी से नितिन राजपूत जिला ब्यूरो 

तहसील के भैंसरावन ग्राम पंचायत मै कई समय से भू माफियाओं ने वन विभाग की भूमि पर फसल बो दी है जिस मैं अब सरसों  लहरा रही है। जानकारी के अनुसार सैकड़ों भीगा के पेड़ काट कर के मैदान बना दिए गए है जिस मैं अब दो साल से फसल लहरा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो साल से अभी तक हर बार जंगलों को काटकर खेतों की सीमाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है जिस की सूचना स्थानीय नागरिकों ने लिखित शिकायत रेंजर श्रुति राठौर और डीएफओ शिवपुरी को की पर कारवाही नहीं की गई जिस से जनता ने परेशान होकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से की इस पर संज्ञान लेते हुए सिंधिया ने भी डीएफओ शिवपुरी को पत्र लिखा जिस मैं उन्होंने कहा कि वन भूमि को मुक्त कराया जाए और उस पर नवीन पौधे लगाए जाए। पर ऐसा नहीं किया गया।

जानकारी के अनुसार जमीन पर कब्जा करने वालों के नाम शंभु सिंह राजावत, माखन शिवहरे, गजानंद गोस्वामी, भोला गोस्वामी ने करीब 400 भीग जमीन पर फसल बो दी है। 

रेंजर ने कहा कि कारवाही जल्दी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes