Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुलायम सिंह ने लड़ी सामाजिक न्याय की लड़ाई :- रामकुमार यादव , नेताजी की जयंती पर फल वितरण कार्यक्रम-NN81


 

लोकेशन बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ 

रिपोर्टर बल्देवगढ़ शहजाद उल्ला वेग 

लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। नगर के सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि नेताजी दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, किसानों को हक और अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही खुशहाली व तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी के व्यक्तित्व और उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा देश की राजनीति में करीब पांच दशक तक अपनी पहचान बनाने वाले मुलायम सिंह यादव को गरीबों और पिछड़ों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम करने के लिए भी जाना जाता है। उनको कल्याणकारी नीतियों के लिए सदैव याद किया जाएगा। उनके विचार अमर रहेंगे।इस मौके पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, विशाल यादव, चंद्रपाल सेन, अभिषेक वर्मा, अकरम खान, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes