Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर झांसी मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन - NN81



झांसी। बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन झांसी के मंडल अध्यक्ष एस.के. भदौरिया के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पत्रकारों की कार्य परिस्थितियों में सुधार एवं सुविधाओं के विस्तार से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। 

एसोसिएशन ने मांग की कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्य कर रहे पत्रकारों को शासन स्तर से मान्यता प्रदान की जाए, ताकि उन्हें भी सरकारी योजनाओं, सूचनाओं और कार्यक्रमों में आमंत्रण व सहयोग प्राप्त हो सके। इसके साथ ही लखनऊ स्तर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का स्थायी कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग की गई, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

इसके अलावा पत्रकारों को चिकित्सा सुविधा, परिवहन सुविधा, और आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड उपलब्ध कराए जाने की भी प्रमुख मांग रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ को शासन तक पहुँचाने का कार्य करते हैं, ऐसे में उन्हें आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव डॉ. बी.बी. गौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे मौठ, ललितपुर जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह, झांसी जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत सहित गुर्जर महेंद्र नागर, कुंवर रामकुमार सिंह, विजय सेंगर मड़ावरा, जितेंद्र गौर, धर्मेंद्र परिहार, कुलदीप यादव, कौशल किशोर, शौकीन खान, प्रिंसराज यादव, अनुभव श्रीवास्तव, आरिफ मंसूरी, गिरवर सिंह, पवन कुमार, अमित अहिरवार, पुष्पेंद्र कुमार, स्वस्ति घोष, आनंद मोहन पाठक, राजकुमार मिश्रा, प्रदीप शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सुमित साहू, कल्लू वर्मा, विपिन कुमार, दिलीप यादव, राजीव परमार, हेमन्त यादव,महेंद्र सिंह सोलंकी, कल्याण सिंह चौहान, रविन्द्र राजावत, धर्मेंद्र सिंह गुरसरांय सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने एसोसिएशन की मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि ज्ञापन में उल्लिखित बिंदुओं को शासन स्तर पर विचार हेतु अग्रेषित किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों की सामाजिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी सहयोग लोकतंत्र को और मजबूत बनाता है 


बबीना संवाददाता आरिफ मंसूरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes