देवरिया से तहसील सम्वाददाता सफीक
विकासखंड देसही देवरिया के शामपुर-सामीपट्टी चौराहे पर वर्षों से हल्की बरसात में भी पानी लगने की समस्या हो जाती है जिससे आम जनमानस और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । विधानसभा पथरदेवा और रामपुर कारखाना दोनों ही विधानसभाओं को जोड़ने वाला चौराहा होने के बाद भी जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका समाधान नहीं कराया जा सका है । ग्राम सभा कौलाछापर, शामपुर,सामीपत्ती,मोहन मुंडेरा, मोगलपुरा,पिपरहीया की रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने वाला यह चौराहा बदहाली की हालत में है, यहां ना उचित नाली की व्यवस्था है ना ही कोई स्ट्रीट लाइट है जिससे पानी लगने से आम जनता को बहुत ही परेशानी होती है । इस समस्या को देखते हुए आज हमने अपने साथियों के साथ मिलकर पानी लगने वाले स्थानों पर ईट और मिट्टी बिछाया जिससे आम लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सके ।
