Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

डीजे संचालक संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन - NN81


संजू नामदेव

 हरदा 

जिले के समस्त डीजे संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम मांदला मे सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य डीजे व्यवसाय को और अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और नियम-संगत बनाने के लिए एक सशक्त कार्यकारिणी का गठन करना उपस्थित सभी संचालकों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि एक संगठित मंच का होना आवश्यक है, जिससे वे अपने सामूहिक हितों की रक्षा कर सकें और सरकारी दिशानिर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कर सकें। सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें निम्नलिखित मुख्य उद्देश्य और आगामी योजनाएँ को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष मयूर मराठा उपाध्यक्ष शेख इमरान खान खिरकिया सहसचिव शरद गुर्जर टिमरनी कोषाध्यक्ष अतुल गुर्जर कुकरावत उपकोषाध्यक्ष सत्या सरकार डीजे हरदा संगठन के सदस्य सावन कनौजिया खिरकिया शैलेन्द्र दरबार खिरकिया उदय पाठक कनारदा ओम कुशवाहा सिराली माही डीजे चारुवा शुभम बौरासी शुभम शारदे सूरज भाई मुकेश यादव निखिल डीजे करताना को बनाया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष मयूर मराठा ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी का मुख्य जोर ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन करने सुरक्षा मानकों को बढ़ावा देने और डीजे संचालकों को सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद करना होगा यह भी निर्णय लिया गया कि संघ जल्द ही स्थानीय प्रशासन से मिलकर अपने व्यवसाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes