Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सारंगाखेड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन - NN81



पिड़ावा -क्षेत्र कि ग्राम पंचायत रमायदलपत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र सारंगाखेड़ा पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शिविर में आवासीय भूमि के 4 पट्टे, 5 जॉब कार्ड जारी किए गए। वह 20 जॉब कार्ड की केवाईसी की एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीवी के मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा मुआवजे के फॉर्म भरे गए। शिविर में किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किस्त नहीं डलने की समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया।

पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes