Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर ने गढ़बेंगाल और हलामीमुंजमेटा में छात्रावास व आंगनबाड़ी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण - NN81



लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर, 21 नवम्बर 2025 // कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज ग्राम गढ़बेंगाल और हलामीमुंजमेटा का दौरा कर बालक आश्रम छात्रावासों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गढ़बेंगाल पहुंचकर उन्होंने बालक आश्रम छात्रावास और आंगनबाड़ी केंद्र की भोजन, पेयजल, कमरों की स्वच्छता, शौचालय व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। बच्चों की संख्या, उपस्थिति और पोषक आहार की उपलब्धता संबंधी जानकारी भी ली गई।


इस दौरान कलेक्टर ने गढ़बेंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने गणना प्रपत्र वितरण और दस्तावेज संकलन की प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए।


तत्पश्चात कलेक्टर ममगाईं ने हलामीमुंजमेटा में बालक आश्रम छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने भोजन, पानी, कमरों और शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजेंद्र सिंह, तहसीलदार नारायणपुर सौरभ चौरसिया सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes