(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर )
(News nation81)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के रसड़ा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात कर व्यापारियों की कुछ समस्याओं से अवगत कराया एवं अनुरोध किया कि ई चालान बाजार के अंदर नहीं काटा जाए बल्कि चौराहों पर काटा जाए जिससे व्यापार में कोई अवरुद्ध उत्पन्न न हो बाजार के अंदर चालान काटने से ग्राहक इधर-उधर भागने लग रहे हैं इसलिए निवेदन है कि ई चालान बाजार छोड़ चौराहा हो या हाईवे पर काटा जाए व्यापारियों ने वाहन चालकों से विनम्र अपील किया कि आप सभी हेलमेट जरूर लगाए एवं यातायात नियमों का पालन करें जिससे दुर्घटना ना हो एवं चलान से भी बच पाए व्यापार मंडल ने नगर में चोर उचक्कों द्वारा महिलाओं को गुमराह कर सोने के गहने उतरवा लिए जा रहे हैं दो-तीन घटनाएं बाजार के अंदर हो चुकी यह गिरोह काफी सक्रिय हैं इसको अविलंब पर्दाफाश करने की कृपा करें बाजार के अंदर व्यापार मंडल ने भी व्यापारियों से मिल लोगों को जागरुक कर रहे हैं जिससे लोग धोखाधड़ी के शिकार ना हो एवं अपने परिवार जनों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें जान है तो जहान है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल, युवा जिला अध्यक्ष अविनाश सोनी, जिला महामंत्री इकबाल अंसारी, नगर अध्यक्ष अंजनी कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, अमन सोनी ,हर्षित सोनी,किशन सोनी, आमिर आदि लोग उपस्थित रहे।
