Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर की महत्वपूर्ण बैठक आज सम्पन्न हुई - NN81



वृन्दावन से बड़ी खबर—

हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर की महत्वपूर्ण बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हाई कोर्ट इलाहाबाद के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मा० अशोक कुमार जी ने की। मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।


इस दौरान जिलाधिकारी मथुरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा समेत तमाम प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मंदिर में बढ़ती भीड़, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर परिसर के सुव्यवस्थित संचालन से जुड़े बिंदुओं का विस्तार से समीक्षा की गई।


अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पहले से रणनीति तैयार की जाए। साथ ही, दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने, लाइन मैनेजमेंट सुधारने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए।


बैठक में मंदिर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों के विस्तार, पार्किंग प्रबंधन और आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नियमानुसार संचालन के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।


अंत में कमेटी ने यह स्पष्ट किया कि भक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और प्रशासन व मंदिर प्रबंधन मिलकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


यह था वृन्दावन, ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी बैठक का विशेष अपडेट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes