Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आदिवासी दंपती ने मेडिकल दुकान संचालक पर ढाई लाख रुपए ठगी का लगाया आरोप - NN81



लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर/छोटेडोंगर- छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तोयामेटा गांव के एक आदिवासी दंपती ने एक निजी मेडिकल स्टोर छोटेडोंगर के संचालक पर ढाई लाख रुपये की ठगी और गबन का आरोप लगाया है। पीड़ित पंडरू राम कश्यप एवं उनकी पत्नी फुलमति कश्यप ने बताया कि साल 2016 में पत्नी की प्रसव हेतु वे छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। अस्पताल के सामने पेड़ के नीचे बैठकर पंडरू राम पैसों की गिनती कर रहे थे, तभी हरेकृष्ण दास उनके पास आया और पैसों का स्रोत एवं उपयोग पूछा। दंपती के अनुसार, पैसा बैंक में जमा करने की बात कहने पर आरोपी ने उन्हें डराया कि इतना पैसा जमा करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी, और अपने मेडिकल दुकान संचालक होने का हवाला देकर राशि अपने खाते में जमा करने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि बातों में आकर उन्होंने कुल ढाई लाख रुपये हरेकृष्ण दास को सौंप दिए। लेकिन कई बार मांग करने के बाद भी केवल 50 हजार रुपये ही लौटाए गए, जबकि बाकी दो लाख रुपये देने से इंकार कर उन्हें धमकी दी जा रही है।गुरुवार को दंपती ने छोटेडोंगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी हरिशंकर ध्रुव ने बताया कि ढाई लाख रुपये की ठगी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes