(रिपोर्ट — शिवाजी तांबे, News Nation81)
छत्रपति संभाजीनगर : जिले की 6 नगर परिषदें — वैजापुर, सिल्लोड, पैठण, कन्नड, गंगापुर और खुलताबाद — तथा 1 नगर पंचायत (फुलंब्री) में सार्वजनिक चुनाव 2025 की घोषणा हो गई है। मतदान 2 दिसंबर को तथा मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
इन चुनावों में 7 नगराध्यक्ष और 160 पार्षदों का चयन किया जाएगा। जिले में कुल 2 लाख 34 हजार 163 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 1,18,975 पुरुष, 1,15,173 महिलाएं और 15 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल 267 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
🗳️ नगराध्यक्ष पद का आरक्षण
वैजापुर (पिछड़ा वर्ग), पैठण (सामान्य महिला), कन्नड (सामान्य महिला),
सिल्लोड (सामान्य), गंगापुर (सामान्य), खुलताबाद (सामान्य), फुलंब्री (सामान्य)।
📅 चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि: 10 से 17 नवंबर 2025
अंतिम सूची व चिन्ह वितरण: 26 नवंबर 2025
मतदान: 2 दिसंबर 2025
मतगणना: 3 दिसंबर 2025
⚙️ चुनावी व्यवस्था
चुनाव प्रक्रिया के संचालन हेतु 610 मतदान मशीनें (EVMs) और 305 कंट्रोल यूनिट्स का उपयोग किया जाएगा।
इसके लिए 7 निर्वाचन निर्णय अधिकारी तथा 7 सहायक निर्णय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
💰 चुनाव व्यय सीमा
श्रेणी नगराध्यक्ष पार्षद
बी श्रेणी नगरपालिका ₹11.25 लाख ₹3.50 लाख
सी श्रेणी नगरपालिका ₹7.50 लाख ₹2.50 लाख
नगर पंचायत ₹6 लाख ₹2.25 लाख
राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। स्थानीय मुद्दों, नए युवा मतदाताओं की भागीदारी और महिलाओं की सक्रियता के चलते इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने की संभावना है।
