Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सरदार@150 यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक को किया संबोधित - NN81



News Nation 81 

लोकेशन सुसनेर 

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान 

सुसनेर। एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के आगामी कार्यक्रमों के निमित्त एवं कल 12 नवंबर को सुसनेर मंडल की राजगढ़ लोकसभा सांसद रोडमल नागर की पदयात्रा के संबंध में तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह थे। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा ने किया एवं आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन ने किया। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम मालवीय ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरदार/150 यूनिटी मार्च कल बुधवार 12 नवंबर को राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के नेतृत्व में निकाला जाएगा। इस पद्यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। उन्होंने आगे कहा कि इस पदयात्रा के दौरान हम नशा मुक्ति, स्वदेशी अभियान जैसे मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक भी करेंगे। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने कहा कि इस यात्रा का हिस्सा हर जिले के खिलाड़ी, कलाकारों समेत पांच-पांच युवा बनेंगे। हर लोकसभा क्षेत्र में भी तीन दिवसीय पदयात्रा होगी। प्रत्येक दिन 8 से 10 किलोमीटर की यात्रा होगी। इसमें स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा राष्ट्रीय पद यात्रा से जुड़ेगी। राष्ट्रीय पदयात्रा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी।

बैठक में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चंद्रावत एवं सजनसिंह कलारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोयत अमित नागर, मोड़ी मंडल अध्यक्ष बजरंग पाटीदार, नलखेड़ा मंडल अध्यक्ष पवन वेदिया, बड़ागांव मंडल अध्यक्ष दरबारसिंह सुरजनी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नलखेड़ा विजय सोनी, सोयत नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कराजसिंह चौहान, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सोयत प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे। उक्त पदयात्रा राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के नेतृत्व में कल प्रात: 11 बजे राजगढ़ जिले के सोयत के समीपस्थ ग्राम गोघटपुर से प्रात: 11 बजे प्रारंभ होगी जो दोपहर 3 बजे सोयत कलां के समीप स्थित कालीसिंध नदी किनारे पहुंचेगी जो दोपहर 4 बजे सोयतकलां पहुंचेगी यहां सभा को संबोधित किया जाएगा।

इस अवसर बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes