Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आज दिनांक 8.10.2025 को मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। NN81



लोकेशन बरखेड़ा पीलीभीत 

संवाददाता मुनीश कुमार

पीलीभीत  08 अक्टूबर 2025/आज दिनांक 8.10.2025 को मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर  लोकेश गंगवार द्वारा जन्मी बालिकाओं को हिमालय किट वितरित की गई तथा वहां उपस्थित महिलाओं को बेटियों के जन्म को उत्साह के रूप में मनाने  हेतु नवजात बालिका के  माताओ को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह अजीत सिंह द्वारा नवजात बालिकाओं के माता-पिता को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आवेदन करने हेतु जानकारी प्रदान की गयी। तथा पात्र लाभार्थियों को कन्या सुमंगला योजना से जोड़ा गया। उसी क्रम में चाइल्ड लाइन से परामर्शदाता मानिस्ता द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098,181, 1090, 112 आदि की जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes