Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनावर का ध्वज उन्नति के शिखर की ओर छू रहा है। NN81




स्थान:-मनावर। 

संवाददाता:--सरीता पाटीदार

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनावर का ध्वज उन्नति के शिखर को छू रहा है। इसी कड़ी में 19 एवं 20 सितंबर 2025 को ई एम आर एस भोपाल में आयोजित हुए 6वें राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय मनावर ने दो उपलब्धियां प्राप्त की। शास्त्रीय संगीत विधा में विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री रजत जैन ने इस प्रतियोगिता को जीत कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान अर्जित किया, एवं कहानी वाचन विधा में विद्यालय की 8वीं कक्षा की छात्रा भूमिका अलावा के द्वारा द्वितीय स्थान अर्जित किया गया। दोनों प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सी एल टनवे जी एवं प्राचार्य श्री सुनील पुरोहित जी द्वारा पुष्प माला से विजेताओं का स्वागत हुआ। प्राचार्य महोदय ने दोनों विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। समस्त स्टाफ ने भी पुष्प वर्षा द्वारा खुशी एवं बधाई व्यक्त की। विद्यालय परिवार इस सफलता से गर्वित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes