राजनांदगांव।
पेन्ड्री जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन खरीदी में आर्थिक अनियमितता सामने आ रही है। निर्धारित मूल्य से तीन से चार गुना अधिक दर पर मशीन का क्रय किए जाने को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 08 सितंबर सोमवार को कांग्रेसजनों द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्षतापूर्वक जांच की मांग की है।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सिटी स्कैन मशीन की मांग कांग्रेस द्वारा लगातार किया जा रहा है मांगे तो पूरी हो गई किन्तु सिटी स्कैन मशीन निर्धारित दर से तीन से चार गुना अधिक से की गई जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्यायसंगत उचित कार्यवाही की मांग की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि राजनांदगांव जिलेवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अनुशंसा पर पेन्ड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल को सिटी स्कैन मशीन के लिए दो करोड़ रूपए की सौगात तो दे दी, किन्तु छग प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद सिटी स्कैन मशीन लगाने के लिए लेटलतीफी शुरू कर जिसके कारण मेडिकल अस्पताल में भर्ती मरीजों को अस्पताल प्रबंधन भाजपाई के साथ सांठगांठ कर लाभ कमाने के चक्कर में सिटी स्कैन कराने मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेज रहे थे। जिस पर शहर कांग्रेस द्वारा लगातार सिटी स्कैन मशीन खरीदी कर जनता को राहत देेने की मांग को लेकर धरना-आंदोलन प्रदर्शन किया तब जाकर भाजपा सरकार 128 स्लाइस सिटी स्कैन मशीन की खरीदी की किन्तु इसमें भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि जिले भर में शासकीय खरीदी-बिक्री व अन्य कोई भी कार्य पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व स्थानीय भाजपाई नेता की सांठगांठ से चल रहा है। जनता की गाढ़ी कमाई को डा. रमन सिंह अपने चहेतो को लाभ पहुंचाने भारी अनियमितता के तहत खरीदी में एकमात्र टेंडर भरने के बावजूद उन्हें दिया गया जबकि इसे सीधे कंपनी से भी मशीन खरीदी क्रय कर आर्थिक अनियमितता से बचा जा सकता लेकिन मशीन के निर्माता कंपनी के निर्धारित मूल्य से तीन से चार गुना अधिक दर पर मशीन क्रय कर बिना टेस्ट किए ही राशि का भुगतान कर दिया गया। जो एक तरह से सरकारी राशि का दुरूपयोग व भारी अनियमितता दर्शाता है। जिसको लेकर कांग्रेसजनों द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 128 स्लाइस सिटी स्कैन मशीन की खरीदी के सभी दस्तावेजों की जांच करते हुए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान प्रमुख रूप से संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, इकरामुद्दीन सोलंकी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री नासिर जिंदरान, अभिमन्यु मिश्रा, बबलू कसार, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शकील रिजवी, सुरेन्द्र देवांगन, ऋषि शास्त्री, विशु अजमानी, तौसिफ गोरी, मयंक सोनी, संदीप जायसवाल, सुरेन्द्र गजभिए, मोती जंघेल, अभय गुप्ता, शौर्य वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
