Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लीज की आड़ में मुरम का अवैध खनन बरसों से अलग-अलग जगह माफिया द्वारा दिया जा रहा कार्य को अंजाम खनिज विभाग के अफसर मौन - NN81



(संवाददाता नवीन राजपूत)

अर्जुन्दा - तहसील अंतर्गत आने वाले डुड़िया गांव में वैध तरीके से लीज में लेकर अब तो तरीके से मुरम खनन और परिवहन को अंजाम दिया जा रहा है। कुछ ही डेरे की अनुमति और बेहिसाब मुरम खनन कर राजस्व को चुना लगाया जा रहा है।


दरअसल 28 जुलाई से राजनांदगांव जिले के सुग्रीव साहू को अर्जुंदा तहसील अंतर्गत आने वाले डुड़िया गांव के खसरा नंबर 635/1, 642 और 644/2 पर 6000 घन मीटर की अनुमति खनिज विभाग की ओर से मिली है। जिसके बाद अनुमति की आड़ में बेतहाशा मुरम की खुदाई कर दूसरे जिले में अवैध तरीके से भेजा जा रहा है लेकिन खनिज विभाग जानकर भी अनजान बना हुआ है। 



लीज की आड़ में जमीन का सीना छल्ली 


बालोद जिले के अर्जुंदा ब्लॉक के डूड़िया गांव में मुरूम खनन के वैध काम को अवैध तरीके से किया जा रहा है..... महज 6000 घन मीटर की अनुमति के बावजूद इससे अधिक मात्रा में मुरम की खुदाई की जा चुकी है और अभी भी जारी है..... लीज वाली जमीन को छोड़कर दूसरी जमीन पर मुरम की खुदाई की जा रही है.... यह पूरा खेल राजनांदगांव के एक मुरम माफिया के द्वारा किया जा रहा है और बालोद से मुरम निकालकर दुर्ग भेजा जा रहा है.... यह कहना लाजमी नहीं होगा कि मुरम माफिया के साथ खनिज विभाग की सहमति से यह पूरा खेल अंजाम दिया जा रहा है.... यह पहली दफा नहीं इससे पहले भी कई जगह इसी तरह छोटे दायरे पर अनुमति लेकर बड़े हिस्से पर माफिया मुरम खोदकर जमीन का सीना छल्ली करते हैं .... लेकिन लीज का हवाला देते हुए खनिज विभाग हमेशा से चुप्पी साध लेता है।


चंद्रशेखर चंद्राकर, तहसीलदार अर्जुन्दा 

यह खनिज विभाग का मामला है फिर भी मैं मामले की जांच करवाता हूं


मीनाक्षी साहू, जिला खनिज अधिकारी

आपके माध्यम से जानकारी मिल रही है, जल्द पूरे मामले की जांच कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes