Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, शहर में मचा हड़कंप , जांच में जुटी पुलिस, स्कूल ले जाने वाले आटो चालक पर गहराया शक - NN81



जिला संवाददाता राघवेंद्र औदीच्य। जिला विदिशा गंजबासौदा।                                                                                 

शहर में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के है, साथ दुष्कर्म की खबर से शहर में यों हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के  अनुसार शहर थाने में 2 सितंबर को  मासूम बच्ची के माता पिता ने बेटी के साथ हुई घटना की सूचना पुलिस  को दी जिसके बाद मासूम बच्ची का  मेडिकल कराया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर थाना पुलिस ने बच्ची के माता पिता के कथनों के आधार पर दुष्कर्म का  मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की  तलाश जारी कर दी है।    आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामले के मुताबिक पांच  वर्षीय मासूम शहर के सेंट जोसफ स्कूल में अध्यन करती है। घर से स्कूल जाने व वापसी के लिए ऑटो


लगाया है। आरोप यह है कि  ऑटो चालक कुछ दिन से मासूम से छेड़खानी कर रहा था। जब बच्ची विगत दिवस घर वालों को स्कूल से आने के बाद सहमी और डरी हुई दिखाई दी तो माता पिता ने मासूम बच्ची को डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने पूरे मामले में पुलिस कार्यवाही की सलाह दी। तब माता पिता बच्ची को लेकर शहर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। यह जानकारी शहर में फैली वैसे ही हड़कंप मच गया। हालांकि फिलहाल पूरे मामले में पुलिस चुप्पी बनाए हुए है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिखा भलावी ने बताया कि मासूम बच्ची के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर मामला पंजीबद्ध किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes