संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ, मध्यप्रदेश द्वारा विदिशा के चंदन सिंह चौधरी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार ने की।
इस अवसर पर हेमंत कुमार अहिरवार, जितेंद्र कुमार अहिरवार, प्रकाश पेंटर, नंदकिशोर, संजू भैया (संरक्षक), रामचंद्र सूर्यवंशी, धनराज, कैलाश चंद्रवंशी, भुजबल सिंह चौधरी, सहित कई साथी उपस्थित रहे। सभी ने चौधरी को शुभकामनाएँ दीं और समाज के उत्थान की दिशा में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।
