लक्ष्मन रैकवार तेन्दूखेड़ा
तेंदूखेड़ा। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी दमोह के निर्देशानुसार दिनांक 01 सितम्बर 2025 को विकासखंड तेंदूखेड़ा के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” अभियान का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
📚 विद्यालयों में स्वच्छता, सजावट और अनुशासन के बीच विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से संकल्प-पत्र वाचन किया। इस अवसर पर विद्यालय को केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ बनाने का दृढ़ निश्चय किया गया।
✨ कार्यक्रम की स्मृति हेतु सभी विद्यालयों ने छायाचित्र एवं वीडियो साझा किए। पूरे वातावरण में शिक्षा, राष्ट्रभक्ति और आत्मस्वाभिमान की गूंज सुनाई दी।
🙏 यह प्रेरणादायी आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी आदरणीय श्री नितेश पांडे के मार्गदर्शन,
सहायक नोडल अधिकारी पी.एल. अहिरवार एवं जितेन्द्र बागवार के संयोजन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
