उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में इस वर्ष का ग्रामीण स्तरीय तीज महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। परंपरा और संस्कृति से जुड़ा यह आयोजन महिलाओं की भारी उपस्थिति और उत्साह का साक्षी बना। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और दिनभर गांव का माहौल संगीतमय बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गीत से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में ग्राम की महिला प्रकोष्ठ प्रमुख शामिल हुईं। आयोजन की जिम्मेदारी नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने निभाई। संचालन का कार्य आरती साहू द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्री ताम्रध्वज साहू ने उपस्थित महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “तीज पर्व नारी शक्ति, प्रकृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से जहां महिलाओं को सांस्कृतिक जुड़ाव का अवसर मिलता है, वहीं आपसी सद्भाव और सामाजिक संबंध भी प्रगाढ़ होते हैं।”
आयोजक तरुण बंजारे ने बताया कि ग्राम की माताओं और बहनों को एकजुट कर सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने, साथ ही आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एकल एवं सामूहिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिनसे पूरा वातावरण आनंदमय हो गया।
कार्यक्रम में पहुंचे मितानिन कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
महोत्सव में विशेष रूप से नारायणी साहू, आरती चंद्राकर, अनु साहू, कल्याणी सपहा, कल्पना कोसरे, उषा कुर्रे, लक्ष्मी साहू, देहुति साहू, हिना साहू, गायत्री यादव, टीलेश्वरी यादव, पुष्पा बंजारे, तोमेश्वरी यादव, लक्ष्मी देवांगन, प्रतिमा नायक, मीना साहू, ममता साहू, जमुना बिजौरा, केशरी साहू, गंगा साहू, इंद्राणी, संतोषी, टामिन साहू, गायत्री साहू, जानकी साहू, जमुना साहू, सरोज साहू सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।
ग्राम डुंडेरा का यह तीज महोत्सव ग्रामीण अंचल की संस्कृति और परंपरा को जीवंत करने वाला उत्सव साबित हुआ।
रिपोर्ट – गोपेश साहू
