Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा शक्ति बंगरा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। NN81



लोकेशन झाँसी 

रिपोर्टर सतेन्द्र कुमार 

देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा शक्ति बंगरा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण अभियान को केंद्रित करते हुए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। कैंप में महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।


चिकित्सा प्रभारी डॉ के के राजपूत ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान कीं और बताया कि स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ समाज की नींव होती है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषण, स्वच्छता और बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त किया जाए, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एंजिनियर भारती आर्य, भाजपा जिला महामन्त्री अरुण सिंह तोमर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष (बंगरा) रंजीत भोजवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष (सकरार) संजीव चतुर्वेदी, व्यापार मण्डल (बंगरा) के अध्यक्ष धर्मेश सोनी, 

 नगर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes