Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चंद्रपुर : ज़िले के युवाओं के लिए व्यावसायिक पायलट बनने का सुनहरा अवसर



हबीब शेख

 जिल्हा संवाददाता 

नागपुर फ्लाइंग क्लब अंतर्गत चंद्रपुर फ्लाइंग स्टेशन समिति की ओर से चंद्रपुर ज़िले के विज्ञान शाखा (गणित, भौतिकशास्त्र एवं रसायनशास्त्र विषय के साथ) से 12वीं उत्तीर्ण हुए दो छात्रों से व्यावसायिक पायलट लाइसेंस प्रशिक्षण के लिए निर्धारित नमूने में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

इस प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को राज्य शासन की ओर से 90 प्रतिशत (लगभग 37 लाख रुपये) अनुदान प्राप्त होगा तथा शेष 10 प्रतिशत (लगभग 4 लाख रुपये) राशि छात्रों को स्वयं जमा करनी होगी।

अधिक जानकारी एवं आवेदन का नमूना www.chanda.nic.in पर उपलब्ध है।

🗓 समय-सारणी

1. आवेदन जमा करने की अवधि : 1 से 16 सितम्बर 2025

2. परीक्षा प्रवेश पत्र उपलब्ध : 24 सितम्बर 2025

3. लिखित परीक्षा : 27 सितम्बर 2025

4. लिखित परीक्षा का परिणाम : परीक्षा संपन्न होने के तुरंत बाद

5. दस्तावेज़ सत्यापन : 30 सितम्बर 2025 (जिला समिति द्वारा)

💰 परीक्षा शुल्क

प्रत्येक छात्र को ऑनलाइन माध्यम से 1000 रुपये शुल्क भरना होगा।

✅ पात्रता (उम्मीदवार हेतु शर्तें)

1. उम्मीदवार चंद्रपुर ज़िले का निवासी होना चाहिए।

2. आयु सीमा 18 से 28 वर्ष (01.01.2024 को आधार मानकर)।

3. 12वीं विज्ञान शाखा से भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र व गणित विषयों के साथ —

अनुसूचित जाति/जनजाति : न्यूनतम 65% अंक (पहले प्रयास में उत्तीर्ण)

खुला वर्ग : न्यूनतम 75% अंक (पहले प्रयास में उत्तीर्ण)

4. 10वीं कक्षा ग्राम पंचायत या नगर पंचायत क्षेत्र से पास होने पर उम्मीदवार को ग्रामीण क्षेत्र का माना जाएगा।

📑 आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज़

1. महाराष्ट्र राज्य का विशेषकर चंद्रपुर ज़िले का अधिवास (डोमिसाइल) प्रमाणपत्र

2. जन्मतिथि प्रमाणपत्र

3. 10वीं उत्तीर्ण प्रमाणपत्र व अंकपत्रिका

4. 12वीं उत्तीर्ण प्रमाणपत्र व अंकपत्रिका

5. विद्यालय के प्राचार्य/मुख्याध्यापक/राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी चारित्र्य प्रमाणपत्र

6. तहसीलदार द्वारा जारी स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र

7. आधार कार्ड

8. अनुसूचित जनजाति हेतु जाति व जाति वैधता प्रमाणपत्र

9. 9. अंतिम चयनित उम्मीदवार को DGCA मान्य डॉक्टर से मेडिकल सर्टिफिकेट तथा पुलिस विभाग से चारित्र्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य

10. निर्धारित अवधि में उपरोक्त प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने पर प्रवेश रद्द किया जाएगा।

🌐 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल http://chandaflying.govbharti.org वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

अन्य किसी माध्यम से आवेदन मान्य नहीं होगा।

आवेदन की अवधि 1 से 16 सितम्बर 2025 तय की गई है।

आवेदन भरते समय सभी शैक्षणिक व आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

आवेदन में दी गई जानकारी पूर्ण व सही होना चाहिए, अन्यथा किसी भी स्तर पर त्रुटि पाए जाने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

अधिक जानकारी हेतु www.chanda.nic.in पर संपर्क करें।

“चंद्रपुर ज़िले के इच्छुक पात्र युवक-युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील उपविभागीय अधिकारी श्री संजय पवार ने की है।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes