Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने दूसरे दिन तक चमकदार प्रदर्शन करते हुए 02 स्वर्ण , 01 रजत एवं 02 कांस्य पदक जीता - NN81



साहिबगंज झारखण्ड जिला ब्यूरो आकाश कुमार भगत

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में झारखंड एथलेटिक्स संघ,रांची के द्वारा आगामी 22 से 24 सितम्बर तक  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम,मोराबादी,रांची 

आयोजित हो रही तीन दिवसीय 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में  जिले के एथलीटों ने दूसरे दिन तक चमकदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 02 स्वर्ण,01 रजत एवं 02 कांस्य पदक समेत कुल 05 पदक जीता।


ज्ञातब्य हो इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों पश्चिम बंगाल,उड़ीसा,बिहार,असम, मिजोरम,सिक्किम,मणिपुर नागालैंड,,मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत मेजबान झारखंड की  टीम भाग ले रही है। जिसमें कुल 621  एथलीट भाग लें रहे हैं।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन तक दिन झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के एथलीटों ने  खेल विभाग के कोच  योगेश यादव, अशोक साहनी  के नेतृत्व में कुल 02 स्वर्ण 01 रजत पदक एवं 02 कांस्य पदक  समेत कुल 05 पदक जीत जिले का नाम रौशन किया।


स्वर्ण पदक

विवेक यादव - (साहेबगंज) - बालक अंडर 18  वर्ष - जेवलिन थ्रो 


नीरज यादव (साहेबगंज) - बालक अंडर 20  वर्ष - जेवलिन थ्रो 


रजत पदक

संतोष मुर्मू - बालक अंडर 14- किड्स जैवलिन -52. 

(आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज )


कांस्य पदक

हुस्न आरा प्रवीण (साहेबगंज) - बालिका अंडर 20 वर्ष - लंबी कूद 


 एमानुएल किस्कू - (आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र साहेबगंज) बालक अंडर 16 वर्ष - 80 मीटर हर्डल्स 


      इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष समेत जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes