Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

क्षेत्र में चाय–नाश्ते के ठेले वालों और होटल संचालकों द्वारा खुलेआम घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है।-NN81

 बबीना

 घनी बस्तियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तरह सिलेंडरों का प्रयोग किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है।


यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन खाद एवं रसद विभाग की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई देखने को नहीं मिली। यदि समय रहते कदम न उठाए गए तो किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा है कि इस पर तुरंत ध्यान देकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 बबीना संवाददाता आरिफ मंसूरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes