Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बैठक में बच्चों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई -NN81

 ओंकार नाथ चौधरी 

उत्तर प्रदेश बहराइच 

दिलीप कुमार राव 

न्यूज़ नेशन 81 

जनपद बहराइच देहात इंडिया,के तत्वाधान में ब्लॉक चित्तौरा के ग्राम पंचायत कल्पीपारा के  प्राथमिक विद्यालय में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं सुरक्षा) अधिनियम 2015 में उल्लिखित उपबंध के आधार पर ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का  आयोजन किया गया।

उपरोक्त बैठक में बच्चों से जुड़े मुद्दों के पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ।


देहात संस्था टीम सदस्य अवधेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि देहात संस्था पिछले 23 वर्षों से उत्तर प्रदेश के अलग अलग जनपद में बाल अधिकार के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।अवधेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि इस बैठक का मूल उद्देश्य सभी ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्य एकत्रित होकर बाल विवाह,बाल श्रम ,बाल यौन शोषण एवं मानव तस्करी साइबर अपराध तथा बच्चों से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा करना है, तथा निराकरण भी निकालना है, जिससे कि एक ऐसे समाज का निर्माण हो, कि बच्चा अपने अधिकारों का आनंद लेते हुए जीवन व्यतीत करें और जिम्मेदार नागरिक बने।देहात संस्था की कार्यक्रम सहयोगी रचना  मिश्रा द्वारा समिति के सदस्यों को प्रेरक कहानी सुना कर संगठन को मजबूत करने हेतु प्रेरित किया।

 प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका श्वेता जैन ने बताया कि बच्चों का नामांकन होना अत्यंत आवश्यक है चुकी शिक्षित बालक ही बाल श्रम, बाल विवाह, बाल यौन शोषण से जैसे अपराधों से अपने आप को बचा सकता है।सहायक पुलिस बाल कल्याण अधिकारी संगीता चौधरी ने हेल्पलाइन नंबरों 1098, 112, 1090 आदि की जानकारी बैठक में साझा किया।बाल प्रतिनिधि दिव्यांश गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के शौचालय की नियमित सफाई न होने से काफी गंदगी रहती है जिसे सप्ताह में एक बार साफ करवाना बहुत ही आवश्यक है।जिस पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार ने बताया कि अब हर सप्ताह शौचालय की सफाई करवाया जाएगा । तथा विद्यालय परिसर के बाहर की सफाई भी जल्द ही करवाया जाएगा।प्राथमिक विद्यालय सगरा की प्रधान अध्यापिका अनिका यादव ने बताया कि हमारे यहां विद्यालय में लगी पानी की टोटी टूटी हुई है। जिसे ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया उसे जल्द ही दूसरी टोटी लगवा कर सही करवाया दिया जाएगा।

बैठक में ग्राम प्रधान/पंचायत सचिव/ आशाबहू शान्ती, प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार राव, पुलिस बाल कल्याण अधिकारी संगीता चौधरी, चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र प्रताप,आंगनबाड़ी मंजू देवी,सरोज गौड़  , प्रधान शिक्षिका श्वेता जैन व अन्य, केयरटेकर, ग्राम रोजगार सेवक,व बच्चों के अभिभावक एवं देहात संस्था  अवधेश चन्द्र मिश्र , रचना मिश्रा व बाल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes