Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्सीडेंट में घायल हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को कार से अस्पताल भिजवाया।-NN81

अमित भारद्वाज

अलवर रामगढ़ राजस्थान मालाखेड़ा लक्ष्मणगढ़ रोड़ पर अहीर का तिबारा के पास कठूमर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मपाल नंगली रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए। उसी समय वहां से गुजर रहे केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव का काफिला रुका। ओर मंत्री ने घायल धर्मपाल नंगली के सिर व हाथ से खून निकलते देखा। उसके तुरंत बाद मंत्री ने कार से अलवर भेजकर जिला अस्पताल पहुंचाया।अस्पातल में भर्ती कठूमर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि मुझे अहीर का तिबारा जाना था। वहां पहुंचने से पहले मुख्य रोड पर बाइक को साइड में खड़ा कर फोन पर बात कर रहा था। तभी उस टाइम लक्ष्मणगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर पर चोट लगी। वहीं उसे चक्कर आ गए और गिर गया। लेकिन जैसे ही उसे होश आया तो देखा कोई काफिला आ रहा है। उनकी गाड़ी के पास आकर रुकी। तभी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कार से उतरकर आए। उन्होंने तुरंत कार से अलवर भिजवाया। जिससे मेरा समय पर इलाज शुरू हो गया। इसके लिए भूपेंद्र यादव को धन्यवाद देता हूं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंगली ने बताया कि 24 अगस्त को अहीर का तिबारा पर कार्यक्रम होना है। उस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुझे वहां जाना था। अहीर का तिबारा के पास पहुंच गया था। वहां मुख्य रोड पर मौके की जगह पहुंचने के लिए फोन पर बात करने लगा। तब अचानक ट्रैक्टर ने टक्कर दी। घटना के बाद जिला अस्पताल में उसके साथ भी पहुंच गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes