लोकेशन ग्राम बंकापहाड़ी टहरौली झांसी
संवाददाता धर्मेन्द्र चौधरी
टहरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम बंकापहाड़ी निवासी शिवम श्रीवास पुत्र नीलेश श्रीवास उम्र करीब 20 वर्ष नाम का युवक 16 अगस्त से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि वे सुबह 8:00 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
गुमशुदा व्यक्ति का हुलिया इस प्रकार है:
कद: 5.6 फुट
रंग: गोरा
पहनावा: काली टी शर्ट (लापता होने के समय)
परिजनों ने थाना गुरसरांय जनपद झांसी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उनकी कोई जानकारी मिले तो कृपया 8085114310,7982273967 पर संपर्क करें।

