छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा (बाल्को)छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय यादव जी और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष अमित बघेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में दिनाँक 02/08/2025 को कोरबा के बाल्को खंड में जबर संगठन विस्तार बैठक आहूत किया गया इस दौरान बाल्को सहित बेलाकछार, दोन्द्रों आस पास के गाँव एवं वार्ड से सैकड़ो छत्तीसगढिया युवा, बजरंगदल आदि धार्मिक संगठन से जुड़े साथी बैठक में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ महतारी की आरती एवं जयघोष के साथ बैठक प्रारंभ हुवा, संगठन के रीति नीति और विचारधारा से अवगत होकर एक स्वर में सभी युवा क्रान्ति सेना के साथ जुड़ कर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने के लिए तन मन धन से कार्य करने वचन बध हुए, इस दौरान बैठक में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेन्द्र राठौर, जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष संजीव गोस्वामी, छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी, बाल्को खंड संयोजक राकेश सूर्यवंशी, दिनेश वर्मा, राकेश यादव, सहित सैकड़ो सेनानी उपस्थित रहे ।
