संवाददाता अनिल मालवीय लोकेशन हरदा एमपी
हरदा जिले की तहसील सिराली में स्थित प्राचीन मां चामुंडा मंदिर में भक्तों की श्रद्धा का अद्वितीय उदाहरण सामने आया है है। मंदिर में माता रानी की प्रतिमा को और अधिक भव्य रूप देने के लिए प्रदीप सोनी द्वारा चांदी के मेटल वर्क का विशेष कार्य कराया गया है। इस सुंदर सजावट से माता रानी का दरबार और अधिक दिव्य व आकर्षक हो गया है। यहां पर हर नवरात्र में चलता है कन्याभोजन जो कि वर्षो से सतत चल रहा है
मंदिर के पुजारी सुनील पंडित ने जानकारी दी कि कोरोना लॉकडाउन के समय से ही मंदिर में प्रतिदिन हवन किया जा रहा है, जो अब तक नियमित रूप से जारी है। यह हवन कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि जो भी श्रद्धालु आता है, वह माता के दरबार में बैठकर अपने हाथों से हवन करता है और मनोकामनाएं व्यक्त करता है।
पंडित सुनील का मानना है कि मां चामुंडा अपने हर भक्त की सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना को अवश्य सुनती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।मां चामुंडा मंदिर आज न केवल आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि सेवा, सहयोग और संकल्प का प्रतीक भी बन गया है।
